
खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर के पास आज ही के दिन ठीक 23 साल पहले ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका था, जो बाद में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुआ।
इस खूबसूरत अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह!
सईद अनवर के पास आज ही के दिन यानी 21 मई, 1997 को चेन्नई में खेले गए इंडिपेंडेंस कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ पहला दोहरा शतक बनाने का मौका था, लेकिन जब वह अपने एक दिवसीय दोहरे शतक से केवल छह रन ही दूर थे, तभी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें आउट कर दिया।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने इस मुकाबले में 146 गेंदों में 194 रन बनाए थे। इस पारी में अनवर ने 22 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की सहायता से पाकिस्तान टीम पांच विकेट पर 327 रन बनाने में सफल हुई थी। जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवरों में केवल 292 ही बना सकी थी।
इस शर्त के साथ एक्टिंग करने को तैयार हैं विराट कोहली
एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है। सचिन ने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया था।