Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान, बोले- कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है: VIDEO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। अफरीदी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। अफरीदी ने पीओके में भारत के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कहीं कि अब सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध हो रहा है।

शाहिद अफरीदी ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है। पीओके में भीड़ को संबोधित करते हुए, अफरीदी ने कहा कि, 'कोरोना से सबसे बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और यह बीमारी धर्म की बीमारी है। वे उस बीमारी के बारे में राजनीति कर रहे हैं। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बड़ों को सता रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।



शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'हालांकि मोदी बहुत बोल्ड होने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह कायर हैं। मोदी ने कश्मीर में सात लाख सैनिकों को तैनात किया है। इतने सारे सैनिक हमारी पूरी पाकिस्तान की सेना में हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि उन 7 लाख सैनिकों के पीछे 22-23 करोड़ की सेना है और हम अपनी पाकिस्तानी सेना के साथ हैं।



Herald