Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल में निधन

नई दिल्ली
दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी  का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज तड़के 2:30 बजे आखिरी सांस ली। इसी वर्ष जनवरी में 100वां जन्मदिन बनाने वाले वसंद रायजी के बर्थडे पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ केक लेकर पहुंचे थे। उनके निधन के बाद अब दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर न्यूजीलैंड के एलन बरगेस (जन्म-1 मई, 1920) हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रायजी ने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था। इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बॉम्बे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेल था। वह भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं। वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए खेला करते थे।

बर्थडे पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ रायजी से मिलने के लिए गए थे। तेंडुलकर ने ट्विटर पर लिखा उस वक्त लिखा था, ‘आपको 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री वसंत रायजी। स्टीव और मैंने आपके साथ बहुत अच्छा समय बिताया और अतीत की कुछ अद्भुत क्रिकेट कहानियां सुनी। हमारे प्यारे खेल के बारे में यादों का खजाना आगे तक पहुंचाने के लिए आपका आभार।’

रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। निधन पर बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया है।