

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहते हैं। इसका जवाब खुद ये खेल मौके-बेमौके देता रहा है। कब बाजी कौन सी करवट ले ले, ये कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। क्रिकेट एक अनिश्चितताओं से भरा खेल है, शायद इसीलिए इसे एक जेंटलमैन गेम कहा जाता है। आजकल T20 का जमाना है लेकिन काफी सालों पहले भी एक ऐसा क्रिकेटर हुआ करता था जिसने सिर्फ तीन ओवरों में ताबड़तोड़ शतक बना दिया था।

क्रिकेट इतिहास में कई हैरत भरे रिकॉर्ड के अलावा एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं क्या आपको बता दें कि डॉन ब्रैडमैन ने केवल 3 ओवर में ही शतकीय पारी खेली है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने साल 1931 में एक ऐसा कारनामा किया था जिसकी कल्पना कभी नहीं की जा सकती थी 1931 में ब्लैकहीथ इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए ब्रैडमैन ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

पूर्व दिग्गज ने टीम लिथगो के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की थी और कुल 256 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 14 छक्के और 29 चौके जमाए थे दरअसल आईसीसी के क्रिकेट नियम के अनुसार एक ओवर में 6 गेंद डाली जाती है। आपकी जानकरी के लिए बता दे की पहले एक ओवर में 8 गेंद फेंकी जाती थी ऐसे में ब्रैडमैन ने 24 गेंद पर शतक ठोकने का कमाल कर दिखाया था ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने पहले ओवर में 33 रन बनाए, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे ओवर में कुल 27 रन बनाए थे, इस तरह से उन्होंने अपना तूफानी शतक पूरा किया था।
Herald