Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

7 साल के लंबे बैन के बाद श्रीसंत की हुई मैदान में वापसी, इस टीम में हुआ सिलेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एस श्रीसंत को रणजी टीम में शामिल करने का बड़ा निर्णय लिया है. एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं. श्रीसंत एक बार फिर से मैदान में नजर आने वाले हैं।


श्रीसंत ने रणजी टीम में सिलेक्शन होने पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं मैदान में वापसी करने के लिए बेहद उत्सुक हूं. मैं अपनी फिटनेस को खेल में दुबारा साबित करूंगा।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस श्रीसंत अंकित चौहान और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था। श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप की विजेता टीम के सदस्य रहे हैं. दोबारा वापसी से श्रीसंत बहुत खुश नजर आ रहे हैं।



Herald