
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट बंद पड़ा हुआ है। इस समय भारतीय क्रिकेटर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं। खिलाड़ी इंस्टाग्राम लाइव चैट के माध्यम से अपने जीवन से जुड़े कई राज खोल रहे हैं।
अब ये निर्णय लेकर आईसीसी तोड़ सकती है क्रिकेट प्रशंसकों का दिल
ऐसा ही खुलासा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने किया था। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट साथी सलामी बल्लेबाज को मंयक अग्रवाल को बताया था कि पत्नी रितिका सजदेह किस आदत के कारण बहुत ही गुस्सा हो जाती है।
इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा ने बताया कि पत्नी रितिका सजदेह उनकी नाखून चबाने की आदत पर गुस्सा हो जाती है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बताया कि वह इस आदत पर काफी हद तक काबू पा चुके हैं।
सचिन के कारण इन्हें मिली थी जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि रितिका सजदेह से विवाह करने के बाद रोहित शर्मा के प्रदर्शन में लगातार सुधार आया है। साल 2015 में शादी करने के बाद रोहित शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है।