Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल को लेकर आई ये अच्छी खबर, बीसीसीआई अधिकारी ने दिए अब ये संकेत

खेल डेस्क। इस साल आईपीएल का आयोजन होगा या नहीं, यह तो समय ही बता पाएगा। आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित किए जाने पर निर्भर करता है।

रॉबिन उथप्पा ने किया खुद के जीवन से जुड़ा ये चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस साल के आईपीएल को लेकर प्रत्येक विकल्प पर विचार कर रहा है। भारतीय बोर्ड को अब आईपीएल का आयोजन विदेश में भी कराना पड़े तो भी वह इसके लिए तैयार रहेगा। इस बात के संकेत बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने दिए हैं।

कोरोना के डर से तीन क्रिकेटरों ने किया अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से मना, टीम से लिया नाम वापस!

एक साक्षात्कार में अरुण धूमल कहा कि बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि इस साल आईपीएल को भारत में आयोजित किया जाए। यदि भारत में इस साल आईपीएल के आयोजित की कोई संभावना नहीं बचेगी तो इसे देश के बाहर भी आयोजित किया जा सकता है।

गौरलतब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस साल आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। अब बीसीसीआई की आईपीएल के आयोजन को लेकर प्रत्येक विकल्प पर नजर है।