Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना संक्रमण के बीच ही हुआ भारतीय टीम का चयन, धोनी को मिली जगह 

खेल डेस्क। इन दिनों क्रिकेटरों द्वारा अपनी ऑल टाइम इलेवन का चयन किया जा रहा है। इस सूची में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर भी शामिल हो गए हैं। भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी भारत की ऑल टाइम वनडे इलेवन की घोषणा की है।

रोहित शर्मा की इस आदत पर पत्नी रितिका को आ जाता है बहुत ही गुस्सा

इस भारतीय टीम में वसीम जाफर ने वनडे में दोहरा शतक लगा चुके वीरेन्द्र सहवाग को जगह नहीं दी है। सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को दी है। वहीं नम्बर तीन के लिए उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा को जगह दी है।

इस टीम की कप्तानी उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को सौंपी है। उन्होंने नम्बर चार के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पांचवें स्थान के लिए युवराज सिंह का चयन किया है। जबकि अपनी कप्तानी में भारत को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव को भी टीम में जगह मिली है।

अब ये निर्णय लेकर आईसीसी तोड़ सकती है क्रिकेट प्रशंसकों का दिल

टीम इस प्रकार है: सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), कपिल देव, रवीन्द्र जडेजा/हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह।