

स्पोर्ट्स डेस्क। कौन कहता है कि बड़े सपने देखना सिर्फ अमीरो का हक होता है. यदि हौसला बुलंद हो तो एक गरीब इंसान भी उस बुलंदियों को छू सकता है, जहां के ख्वाब अमीर देखा करते हैं. ये कहावत वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल पर फिट बैठती है. आज के समय में जिस तरह की छाप गेल ने लोगों के बीच छोड़ी है। क्रिस गेल जमैका के रहने वाले वाले हैं और मौजूदा समय में उनके पास सबकुछ है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, उनके पास खाने तक के लाले थे।

इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में किया। क्रिस गेल ने बताया कि उनका जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। वह एक कच्ची झोपड़ी में रहा करते थे। उनकी मां मूंगफली बेच कर परिवार चलाती थी। गरीबी के कारण वह कॉलेज का मुंह नहीं देख सके। 10वीं के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। उनके माता-पिता के पास स्कूल फीस देने के लिए पैसे नहीं थे।

लेकिन ये सुनकर आपको शायद झटका लगे कि एक समय में गेल काफी गरीब हुआ करते थे. गरीबी ऐसी कि उनके पास खाने तक को कई बार रोटी नहीं होती थी, यहां तक कि वो कई बार चोरी जैसे काम कर देते थे. ताकि अपना पेट भर सकें. उस समय गेल कचरा उठाने से लेकर सारे काम किया करते थे। दरअसल इस समय करोड़पति होने के साथ क्रिस गेल के पास कई गाड़ियां है. लेकिन उनका बचपन बहुत बड़ी गरीबी के दौर से गुजरा. जिसकी कल्पना उन्हें अब देखकर करना नामुमकिन है. फैंस ये सोच भी नहीं सकते कि गेल की जिंदगी किन परिस्थियों में बीती होगी।
Herald