लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बात की जानकारी खुद अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है. उन्होंने कहा कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे. वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे.
ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी ने लिखा है, ‘गुरुवार से ही मेरी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था. मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. मेरे जल्दी ठीक होने की आप सब दुआ करें.’

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसके पहले पाकिस्तान में कोरोना के कारण अब तक दो पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रईज शेख और जफर सरफराज की मौत हो चुकी है. इनके अलावा पाकिस्तानी मूल के स्क्वैश लेजेंड आजम खान भी जान गंवा चुके हैं. आजम की मौत इंग्लैंड में हुई थी.
The post पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी appeared first on Live Cities.