Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आफरीदी के कोरोना को बताया 'कुकर्मों की सजा', आकाश चोपड़ा का गुस्सा भड़का

नई दिल्ली। कोरोना वायरस तेज़ी से पूरी दुनिया में फैल रहा है. कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) एक जानलेवा महामारी बन चुका है। ये वायरस चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया में फैल चुका है। आपको बता दे की शाहिद आफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. आफरीदी ने कोरोना टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दे की शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोग मेरे जल्द ठीक होने की दुआ करें।

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की. आफरीदी के साथी खिलाड़ी रहे शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल समेत कई खिलाड़ी उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं.

इस बीच पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी शाहिद आफरीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. साथ ही उन्होंने उस कमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है, जिसमें लिखा गया है कि आफरीदी को 'कुकर्मों की सजा' मिली है. आकाश चोपड़ा ने उस यूजर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हम गंभीर क्यों नहीं हैं, हमारी संवेदनशीलता... मानवता कहां गई...?

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर यूट्यूब से जुड़े उस स्क्रीनशॉट को शेयर किया और लिखा, 'क्या हम गंभीर हैं ?? संवेदनशीलता ... मानवता ... पुरानी बात ?? शीघ्र स्वस्थ होने की कामना शाहिद.



Herald