Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुशांत के निधन पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा यह भारतीय दिग्गज क्रिकेटर

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट पर होगा. उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से श्मशान घाट लाया जा चुका है. अंतिम विदाई देने के लिए पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी घाट पर मौजूद हैं. बता दें कि उभरते हुए सितारे और पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी. वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।

वही भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शिखर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर डाली और निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अभी भी उनके निधन पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

शिखर ने पोस्ट पर लिखा, "अभी भी सुशांत के निधन पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह बहुत दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सुशांत के सभी प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। ओम शांति, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"



Herald