
इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का आज जन्मदिन है। दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का जन्म आज ही के दिन यानी 2 जून, 1989 को सिडनी में हुआ था।
कोरोना काल में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, कब हो सकता है जानिए
आज हम स्टीव स्मिथ के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिस पर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। बात ये है कि स्टीव स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत दस साल पहले एक लेग स्पिनर के रूप में की थी। जबकि आज वह दुनिया के नम्बर वन टेस्ट बल्लेबाज है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाडिय़ों में शामिल हो चुके स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लेग स्पिनर के रूप में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय वह निचले क्रम में बल्लेबाजी किया करते थे।
साक्षी ने MS धोनी के पैर दबाते हुए की ऐसी शरारत, जिसे देख आप भी रह जायेंगे हैरान
स्टीव स्मिथ ने 73 टेस्ट की 131 पारियों में 62.84 की औसत से 7,227 रन बनाए हैं। जबकि वह एकदिवसीय क्रिकेट में 4,162 और अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 681 रन बना चुके हैं।