Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के प्रशंसकों के लिए अब आई ये बुरी खबर!

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों में और ढील देने की घोषणा करने के साथ ही इस साल आईपीएल के आयोजन को लेकर उम्मीदें समाप्त होती नजर आ रही है।

अब कोरोना की चपेट में आया 524 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुका ये क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जिस प्रकार की घोषणाएं की है उसके अनुसार इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप के आयोजन की संभावना बढ़ गई है। इस साल आईपीएल का भविष्य टी-20 विश्व कप ही निर्भर है। अगर यह टूर्नामेंट इस साल नहीं होता है तो ही बीसीसीआई द्वारा आईपीएल का आयोजन करवाया जा सकता है।

खुशखबरी: अब आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिए ये संकेत

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा पाबंदियों छूट की घोषणा में चालीस हजार लोगों की क्षमता वाले खेल स्टेडियमों को अगले माह से दस हजार लोगों की मेजबानी की अनुमति देना शामिल है। जो भी हो इस साल अगर आईपीएल का आयोजन नहीं होता है तो यह आईपीएल प्रशंसकों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।