Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये दिग्गज क्रिकेटर बोला, भारत के खिलाफ बिना दर्शकों के खेलना अजीब सा होगा

स्पोर्ट्सडेस्क। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर ने कहा कि उनकी और भारतीय टीम के आमने-सामने होने पर ऐसी कोई वजह नहीं होगी कि उनकी टीम विराट कोहली को निशाना बनाए. भारत को इसी साल के अंत में आस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. गाबा, एडिलेड ओवल, एमसीजी और एससीजी में दोनों टीमों को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने हाल ही में कहा था कि वह कोहली के साथ छींटाकशी में नहीं पड़ेंगे. अब वार्नर ने भी ऐसी ही बात कही है. वार्नर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे आप पंगा नहीं ले सकते, उनसे पंगा लेना उल्टे आप के लिए ही समस्या बन सकता है।

वार्नर ने साथ ही बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलने के बारे में भी बात की. वार्नर ने कहा, "भारत के खिलाफ बिना दर्शकों के खेलना अजीब सा लगेगा." उन्होंने कहा, "पिछली बार हम खराब नहीं खेले थे लेकिन हम एक अच्छी टीम से हार गए थे. उनकी गेंदबाजी शानदार थी." बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "अब, भारत के पास अच्छा बल्लेबाजी क्रम है और हमारे गेंदबाज अच्छे हैं और भारतीय दर्शक इसके लिए उतावले हो रहे होंगे।



Herald