Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है सचिन तेंदुलकर का घर, देखें- आलीशान बंगले के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस घर में सचिन रहते हैं, वो घर कैसा दिखता है। आज हम आपको सचिन के घर की बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर की तस्वीरें भी दिखाएंगे, जो आपने पहले शायद ही कभी देखी होगी।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बांद्रा पश्चिम में एक आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस घर को लग्जरी के साथ साथ यूनिक भी बनाया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सचिन ने जून 2011 में ही इस घर में वास्तु पूजा और गृह शांति करवाकर घर में प्रवेश किया था।

सचिन ने यह घर अपने मुताबिक बनवाया है। उन्होंने किसी बिल्डर से घर खरीदने की बजाय इसे अपने पसंद के हिसाब से बनवाया है।

साल 2007 में उन्होंने 35 करोड़ रुपये में दोराब विला खरीदा था। इस विला का निर्माण 1920 में एक फारसी परिवार द्वारा किया गया था।

इसके बाद सचिन ने उस जगह पर अपना बंगला बनाया। सचिन के ड्रीम बंगले को साकार होने में चार साल लग गए। उनका ये बंगला बांद्रा पश्चिम में पेरी क्रॉस रोड पर 10,000 वर्ग फुट में फैला है।




Herald