Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महीनों बाद इस अंदाज में दिखे रोहित शर्मा, पार्क में की ट्रेनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी के कारण खेल जगत पर भी गहरा अहम पड़ा है। मनोरंजन और खेल व्यवसाय को इसके चलते बड़ी चोट लगी। खेलों में यदि अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट की बात करें तो कोरोना वायरस के प्रकोप ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं को प्रभावित किया है, कोरोना वायरस के बीच लंबे समय से क्रिकेट बंद है, लेकिन अब धीरे धीरे स्‍टेडियम खुलने लगे हैं और उम्‍मीद की जानी चाहिए कि जल्‍द ही इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू होगा।

लॉकडाउन के चलते सभी क्रिकेटर अपने-अपने घरों पर है। मार्च के महीने में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज होनी थी. पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया. जबकि दूसरा मैच लखनऊ में खेला जाना था, इसके लिए दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी थी। लेकिन कोविड़-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया।



सीरीज के स्थगित होने के बाद सभी क्रिकेटर अपने-अपने घर लौट गए। ट्रेनिंग के बाद रोहित शर्मा ने फोटो शेयर की. फोटो में रोहित पसीने में नहाए हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा ने इसी साल न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2 फरवरी को अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. T20 सीरीज के आखिरी मैच के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए, जिस कारण वो वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए।



Herald