
खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भला कौन नहीं जानता होगा, बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज के सामने एक बार तो कोई भी गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरता है। यह बल्लेबाज जब अपनी लय में होता तो उसे रोकना किसी भी गेंदबाज के बस में नहीं होता है।
आज हम इस तूफानी बल्लेबाज के बारे में ऐसी जानकारियों देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों की मानें तो क्रिस गेल कभी कचरा उठाते थे। बताया जाता है कि वह इतने गरीब थे उन्हें खाना खाने के लिए चोरी तक करनी पड़ गई थी। इस बात का खुलासा एक बार क्रिस गेल ने खुद ही एक साक्षात्कार में किया थ। जीवन यापन करने के लिए उनकी मां सडक़ पर मूंगफली बेचा करती है।
आज दुनिया के इस सबसे खतरनाक बल्लेबाज के पास जमैका की राजधानी किंग्सटन में एक आलीशान घर है। क्रिस गेल की गिनती आज वेस्टइंडीज के महान खिलाडिय़ों में होती है। उनके नाम क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।