Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी: इस दिन से शुरू होने जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। अच्छी खबर ये है कि कोरोना संक्रमण के बीच ही अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू होने जा रहा है।

अपनी इस टिप्पणी के कारण विवाद में पड़े युवराज सिंह, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है ये

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई से उनके यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक बार फिर से बहाल होने की घोषणा कर क्रिकेट प्रशंसकों को खुश कर दिया है। ईसीबी की ओर घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 8 जुलाई से एक बार फिर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो जाएगा। इस दिन से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज प्रारम्भ होगी।

जन्मदिन विशेष: दस साल पहले लेग स्पिनर के रूप में किया था डेब्यू, आज है यह दुनिया का नम्बर वन बल्लेबाज

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हालांकि खाली मैदानों पर खेली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, वेस्टइंडीज की टीम 9 जून को ब्रिटेन पहुंचने के बाद क्वारेंटाइन में रहेगी और ट्रेनिंग करेगी।

ईसीबी के कार्यक्रम के अनुसार, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 8 से 12 जुलाई तक साउथम्पटन में, दूसरा टेस्ट 16 से 20 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड और तीसरा और अन्तिम टेस्ट मैच 24 से 28 जुलाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।