

लियोनेल मेस्सी फुटबॉल की दुनिया का सबसे चमकता सितारा है। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा के कारण अपना नाम सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में दर्ज कराया है। अर्जेंटीना के रोसारियो में 24 जून 1987 को जन्मे लियोनेल मेसी आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम रूस में चल रहे 21 वें फीफा विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने की कगार पर है और इसलिए मेस्सी जन्मदिन मनाने के किसी भी मूड में नहीं है।

मेसी ने अब तक सबसे अधिक 5 बार यूरोपीय 'गोल्डन शू' पुरस्कार जीता है। वह चैंपियंस लीग में 100 गोल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इसके लिए केवल 123 मैच खेले हैं। लियोनेल मेस्सी ने यूरोपीय क्लब फुटबॉल के एक सत्र में सबसे अधिक 50 गोल किए हैं। लियोनेल मेस्सी बार्सिलोना के लिए एक साल में सबसे ज्यादा 73 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा 7 हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

लियोनेल मेस्सी ने 'ला लीगा' के 10 लगातार सत्रों में 25 से अधिक गोल किए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने सबसे अधिक 30 बार स्पेनिश ट्रॉफी जीती है। वह ला लीगा इतिहास में 100 मैचों में कम से कम 2 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। लियोनेल मेस्सी स्पेनिश सुपर कप के 6 संस्करणों में स्कोर करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
मेस्सी ने बार्सिलोना क्लब के लिए फ्री किक पर सबसे अधिक 33 गोल किए। लियोनेल मेसी बार्सिलोना के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो तीन बार 'ला लीगा' के शीर्ष स्कोरर रहे हैं। वह 'ला लीगा' में बार्सिलोना के शीर्ष स्कोरर हैं। आधिकारिक मैचों में, बार्सिलोना के लिए उनके पास सबसे अधिक 41 हैट्रिक हैं।
Herald