Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच फिक्स करने को ना कहा तो करियर खत्म आकिब जावेद

लाहौर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें टीम के साथी खिलाड़ी ने ही मैच फिक्स करने को कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह भी धमकी दी गई थी कि बात नहीं मानी गई तो उनका करियर ही खत्म करा दिया जाएगा।

47 साल के आकिब ने अपनी ही टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी सलीम परवेज पर मैच फिक्सिंग करवाने का आरोप लगाया है। आकिब ने कहा कि सलीम ने उनको सटोरियों से मिलवाया था। उन्होंने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को महंगी कारों और करोड़ों रुपये के ऑफर दिए गए थे।

क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, आकिब ने स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ‘महंगी कारों और करोड़ों रुपये क्रिकेटरों को सौंप दिए गए। मुझे मैच फिक्स करने के लिए भी कहा गया था और बोला गया था कि अगर मैंने इसका पालन नहीं किया, तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सलीम परवेज नाम के एक पूर्व क्रिकेटर के माध्यम से खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग प्रस्तावों के साथ संपर्क किया गया था।’ परवेज ने पाकिस्तान के लिए 1980 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच खेला था। अप्रैल 2013 में परवेज का निधन हो गया था।

आकिब जावेद ने कहा, ‘जब मुझे फिक्सिंग के बारे में पता चला, तो मैंने एक मजबूत रुख अपनाया और इसके साथ खड़ा रहा। मुझे इस बात पर पछतावा नहीं है कि इसने मेरे करियर को छोटा कर दिया, क्योंकि मैं अपने मूल्यों में द्दढ़ता से विश्वास करता हूं।’

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘लोगों ने मेरे रुख के कारण मुझे दौरे से दूर करने की कोशिश की और उन लोगों को फटकार भी लगाई जो मुझसे बात करने वाले थे।’ वर्ष 1992 में पाकिस्तान की विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे जावेद ने 1998 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।