
इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस का डर लोगों के दिलों से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी करण तो वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाडिय़ों ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से इनकार कर दिया। खबरों के अनुसार, तीन खिलाडिय़ों ने कोरोना वायरस के कारण अपना नाम इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वेस्टइंडीज टीम से वापस ले लिया है।
खुशखबरी: इस दिन से शुरू होने जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट
हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है किन-किन खिलाडिय़ों ने अपना नाम वापस लिया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, हालांकि ये मैच खाली मैदान पर खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी जेसन होल्डर को सौंपी गई है। इसमें उनके अलावा कई अनुभवी खिलाडिय़ों को जगह दी है।
अपनी इस टिप्पणी के कारण विवाद में पड़े युवराज सिंह, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है ये
टीम इस प्रकार है: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, शामराह ब्रूक्स, जेरेमी ब्लैकवुड, रूमाह बॉनर, जॉन कैम्पबल, रॉस्टन चेज, रखीम कॉर्नवल, शाई होप, अल्जारी जोसफ, शेन डॉउरिच, कीमार होल्डर, रेमन रीफर और कीमार रोच।