Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स को बताया लड़ाकू, कहा- विराट कोहली जैसा है मिजाज

नई दिल्ली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि बेन स्टोक्स और विराट कोहली का मिजाज एक जैसा है और दोनों ही जीतने की प्रबल इच्छा से खेलते हैं। इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाले  हैं। नियमित कप्तान जो रूट की पत्नी गर्भवती हैं। इस कारण उनका पहला मैच खेल पाना मुश्किल है। दिलचस्प बात है कि जो रूट को भी स्टोक्स में कोहली की छवि दिखाई देती है।

नासिर हुसैन ने कहा, ''बेन स्टोक्स एक लड़ाकू है। हर स्थिति में वह यही सोचते हैं कि मैच जीता जा सकता है। हेडिंग्ले में हमने उन्हें ऐसा करते देखा है। वर्ल्ड कप 2019 में हमने स्टोक्स को यही करते देखा है। उनका चरित्र विराट कोहली जैसा है। वह हर हाल में जीतना चाहते हैं।''

बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में खुद को स्थापित किया है। 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड को पहला खिताब दिलवाने वाले वह अहम खिलाड़ी थे। एशेज सीरीज ड्रॉ करवाने में भी उनकी अहम भूमिका थी। विश्व कप में तो उनकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रही थी। उन्होंने 5 अर्द्धशतकों के साथ 465 रन बनाए थे। अंतिम अर्द्धशतक उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था।

नासिर हुसैन ने कहा, ''बेन स्टोक्स एक बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में कप्तानों का चुनाव हमेशा गलत रहा है। परंपरागत रूप से ऑल राउंडरों ने अच्छी कप्तानी नहीं की है। जैसे इयान बाथम और एंड्रयू फ्लिंटॉफ कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन स्टोक्स अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। बेन स्टोक्स ड्रेसिंग रूम में भी लीड़र की तरह व्यवहार करते हैं। मुझे जो रूट की कप्तानी भी पसंद है। बेन उस समय उप कप्तान थे। कुछ लीडर होते हैं, जिन्हें कप्तानी की पट्टा हाथ पर  बांधने की जरूरत नहीं होती। बेन स्टोक्स उसी तरह के कप्तान हैं।''