Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी इस टिप्पणी के कारण विवाद में पड़े युवराज सिंह, सोशल मीडिया ट्रेंड हो रहा है ये 

इंटरनेट डेस्क। भारत के बाएं हाथ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अब एक ऐसी टिप्पणी कर दी है जिसके कारण सोशल मीडिया पर ;युवराज सिंह माफी मांगो जमकर ट्रेंड कर रहा है।

जन्मदिन विशेष: दस साल पहले लेग स्पिनर के रूप में किया था डेब्यू, आज है यह दुनिया का नम्बर वन बल्लेबाज

कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में युवराज सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह भारतीय टीम के अन्य खिलाडिय़ों के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान युवराज सिंह जातिसूचक शब्द का उपयोग करने की वजह से सुर्खियों में आ गए है।

साक्षी ने MS धोनी के पैर दबाते हुए की ऐसी शरारत, जिसे देख आप भी रह जायेंगे हैरान

इस दौरान युवराज सिंह ने भारतीय स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल के टिकटॉक वीडियो का भी जिक्र करते हुए उनको लेकर एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इस कारण युवराज सिंह से वाल्मीकि समाज नाराज हो गया। इसके बाद समाज ने विवादित और जातिसूचक कमेंट के लिए युवराज सिंह से माफी मांगने की बात कही है। इसी के कारण सोशल मीडिया पर युवराज सिंह माफी मांगो जमकर ट्रेंड हो रहा है।