

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले डेढ़ साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद के बाद से हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया के जरिये भी शमी पर निशाना साधती रही हैं। पिछले कुछ समय से हसीन अपने इंस्टाग्राम से काफी वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

आपको बता दे की हसीन जहां ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह अपनी दोस्त के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। हसीन जहां ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘…….. ने फरमाया है अगर तुम उस वक्त मुस्कुरा सकते हो जब तुम पूरी तरह से टूट चुके हो तो यकीन जानो दुनिया में तुम्हें कोई कभी नहीं तोड़ सकता। जिस दरख्त का फल मीठा होता है, लोग पत्थर भी उसे ही मारते हैं।

वीडियो में हसीन की दोस्त हुक्का पीकर उनके ऊपर धुआं छोड़ते हुए दिख रही हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर कमल कहलोन और परम सिंह का गाना ‘दारू बदनाम करती’ वाला गाना बज रहा है। उनके इस वीडियो को लेकर कुछ लोग उनसे खासे नाराज हैं। वे हसीन जहां को बहुत भला-बुरा कह रहे हैं।
Herald