
इंटरनेट डेस्क। बल्ले के दम पर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज 13 साल हो गए हैं। आज ही के दिन रोहित शर्मा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसी कारण आज वह अचानक सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।
भारत के इन दो महान बल्लेबाजों के लिए विशेष है आज का दिन, दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं 20500 रन
रोहित शर्मा को आज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी जा रही है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित श्र्मा ने 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय मैच के माध्मय से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
जगी आईपीएल के आयोजन की उम्मीद, इन दो शहरों में खेले जा सकते हैं मैच
रोहित शर्मा अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। उनके नाम एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक लगाने के साथ ही सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं उनके नाम एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक लगाने का भी कीर्तिमान दर्ज है। यह विश्व रिकॉर्ड उन्होंने पिछले साल ही बनाया था। वह टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक चार शतक लगा चुके हैं।