
खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अब कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन का चयन किया है। आकाश चोपड़ा ने इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जगह देने के साथ ही उन्हें कप्तानी भी सौंपी है। इस टीम में उन्होंने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी जगह दी है।
विशेष बात ये है कि आईपीएल इलेवन में उन्होंने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को जगह नहीं दी है। उन्होंने चार विदेश खिलाडिय़ों के रूप में डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स, सुनील नारायण और लसिथ मलिंगा को जगह दी है। उन्होंने गौतम गंभीर को 12वें और आंद्रे रसेल को 13वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी है।
ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन इस प्रकार है: डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, एमएसधोनी (कप्तान), हरभजन सिंह, सुनील नारायण, भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।