Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर गब्बर ने की थी वो ‘हरकत,’ बल्लेबाज हुआ परेशान- रोहित ने खोला राज

 
नई दिल्ली 

रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी टीम इंडिया को कई धमाकेदार शुरुआत दे चुकी है. 'हिटमैन' और 'गब्बर' के नाम से मशहूर यह जोड़ी मैदान के अंदर ही नहीं, बाहर भी अच्छी साझेदारी करती है.

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर ओपन नेट्स विद मयंक (अग्रवाल) के दूसरे एपिसोड की झलक शेयर की, जहां रोहित ने उस 'घटना' को साझा किया, जब धवन फील्डिंग के दौरान गाना गाने लगे थे.
 
रोहित ने कहा, 'हम 2015 में बांग्लादेश में खेल रहे थे. मैं पहली स्लिप में खड़ा था और धवन तीसरी स्लिप में. अचानक वह जोर-जोर से गाना गाने लगे. गेंदबाज रन-अप ले चुका था और बल्लेबाज तमीम इकबाल हैरान हो गए. वह समझ नहीं पाए की आवाज कहां से आ रही है.'
 
उन्होंने कहा, 'हो सकता हूं कि मैं इस समय उस तरह का मजाकिया नहीं लग रहा होऊंगा, लेकिन जब यह मैदान पर हुआ तो हम सभी जोर से हंसने लगे थे.
 
बीसीसीआई ने इस एपिसोड का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब जटजी और हिटमैन बात करें तो मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं होता.'