Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉबिन उथप्पा ने किया खुद के जीवन से जुड़ा ये चौंकाने वाला खुलासा

खेल डेस्क। साल 2007 के टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य रह चुके विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

कोरोना के डर से तीन क्रिकेटरों ने किया अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से मना, टीम से लिया नाम वापस!

भारतीय टीम की ओर से 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेल चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने रॉयल राजस्थान फाउंडेशन के लाइव सत्र ; माइंड, बॉडी एंड सोल के दौरान अपने जीवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस दौरान रॉबिन उथप्पा ने खुलासा किया कि अपने क्रिकेटर करियर में वह दो साल तक डिप्रेशन में रहे। इस दौरान वह आत्महत्या के ख्यालों से जूझते रहे। हालांकि क्रिकेट के कारण ही वह खुद को बालकनी से कूदने से रोक सके।

खुशखबरी: इस दिन से शुरू होने जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो चुके रॉबिन उथप्पा ने कहा कि 2009 से 2011 के बीच उनके साथ लगातार ऐसा हो रहा था। इस दौरान वह क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहे थे।

उन्होंने बताया कि उन दिनों मैं यहीं सोचता रहता था मैं दौडक़र जाऊं और बालकनी से कूद जाऊं। इस समय उन्होंने डायरी लिखना प्रारम्भ किया था।रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में 934 और टी-20 क्रिकेट में 249 रन बनाए हैं।