Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेहद खूबसूरत है द अंडरटेकर की पत्नी, फिटनेस पर देती हैं पूरा ध्यान

स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई में सबसे बड़े फाइटर्स में शुमार अंडरटेकर को कौन नहीं जानता। रिंग में उनकी धमाकेदार एंट्री और विपक्षियों को रिंग में धूल चटाने वाले अंडरटेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। हाल ही में अंडरटेकर का नाम काफी सुर्खियों में था अंडरटेकर शरीर से जितने कठोर लगते हैं दिल से उतने ही अच्छे और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले हैं। अंडरटेकर ने रैसलिंग की दुनिया में अपना नाम अमर तो किया है लेकिन उनकी पत्नी मिशेल मैकूल भी काफी फेमस हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में बनीं रहती हैं।


अंडरटेकर की पत्नी का नाम मिशेल मैकूल है। दोनों साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। आपको यह जानकर हैरानी रहेगी कि मैकूल खुद भी रेसलर थी, लेकिन उन्होंने भी रिंग से दूरी बनाई हुई है।


दोनों एक दूसरे के प्रति काफी प्रेम रखते हैं और रिंग में एक दूसरे को काफी सपोर्ट भी करते हैं। दोनों का एक बेटा जिसका जन्म 12 अगस्त 2011 को हुआ। एक बच्चे की मां होने के बाद भी आप उनकी खूबसूरती देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो एक बच्चे की मां है।


अंडरटेकर ने मैकूल के साथ शादी करने से पहले 2 शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम जोडी लिन्न था जिसके साथ 1989 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनसे एक बेटा हुआ, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। इसके बाद अंडरटेकर ने 2001 में सारा नाम की लड़की के साथ शादी जिससे 2 बेटियां हुईं। लेकिन 2007 में इन दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ अपने राहें जुदा कर ली।



Herald