

पूर्व भारतीय विकेटकीपर और 1983 सदस्य सैयद किरमानी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें टीम में जगह दी।
इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने विकेट के पीछे जो दिखाया उससे भी ज्यादा कमाल उन्होंने विकेट में दिखाया है। सैयद किरमानी ने धोनी के चयन से संबंधित मामले पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने और चयनकर्ता प्रणब रॉय ने पहली बार धोनी को मैदान में खेलते देखा था।

उसके बाद दोनों के बीच चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि प्रणव ने उन्हें बताया था कि झारखंड का एक विकेटकीपर-बल्लेबाज है, जिसे चुना जाना चाहिए। इसके बाद सैयद किरमानी ने धोनी की फाइल की छानबीन की और देखा कि वह विकेट के पीछे रहते हुए बल्ले से लगातार अच्छा कर रहे थे और उस समय भारत को ऐसे ही एक खिलाड़ी की जरूरत थी।

धोनी से पहले दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया गया था लेकिन उस समय दिनेश कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इसके अलावा, नयन मोंगिया और सबा करीम भी उस समय कोई विशेष उपलब्धि नहीं दिखा सके, इसलिए चयनकर्ता लगातार नए प्रयोग कर रहे थे।
Herald