Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी: अब आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिए ये संकेत

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इस साल होगा या नहीं, इस संबंध में अभी कोई भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

कोरोना संक्रमण के बीच ही हुआ भारतीय टीम का चयन, धोनी को मिली जगह

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अभी बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के आयोजन को लेकर सभी प्रकार के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसी बीच आईपीएल-13 के आयोजन को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिया है कि इस टूर्नामेंट को खाली स्टेडियमों में आयोजित करवाया जा सकता है।

रोहित शर्मा की इस आदत पर पत्नी रितिका को आ जाता है बहुत ही गुस्सा

बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आर्ईसीसी की बैठक में बाद देश के सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है। पत्र में गांगुली ने लिखा कि हम इंडियन प्रीमियर लीग को इस साल कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जरूरत पड़ी तो इसे खाली स्टेडियम में भी कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण इस साल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण इसे अनिश्चितकाल स्थगित कर दिया गया था।