

स्पोर्ट्स डेस्क। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण वित्तीय संकट के बीच सीए इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्वकप को आयोजित कराने के विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

हॉकली ने कहा, “असल बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और दर्शकों के बारे में हाल के कुछ सप्ताह में हमारी अधिक समझ बनी है।” उन्होंने कहा, “यदि मैं इसकी तुलना द्विपक्षीय दौरे की संभावना से करता हूं, तो आप एक टीम के आगमन और फिर व्यक्तिगत मैच खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन एक ही वक्त में 15 टीमों का आना और एक शहर में छह या सात टीमों को प्रंबधन देखना बहुत ही कठिन काम है।

जब उनसे पूछा गया कि जब सीमाओं को इस हद तक खोला जाएगा कि १५ टीमें ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकें, तो क्या दर्शकों को भी अनुमति दी जाएगी, उन्होंने कहा, “हां, फिलहाल सोच तो यही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सीईओ केविन रॉबर्ट्स के बारे में उन्होंने कहा कि जब सीए ने उनसे उनका स्थान लेने को कहा था तो वह चौंक गये थे। उन्होंने कहा, “मेरे पास अलग तरह की भावनाएं हैं। मैं इस जिम्मेदारी के बाबत पूछे जाने पर बहुत हैरान था। मैं केविन के लिए बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं।
Herald