Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब ये निर्णय लेकर आईसीसी तोड़ सकती है क्रिकेट प्रशंसकों का दिल

खेल डेस्क। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा या नहीं, ये तो समय ही बताएगा। बुधवार को आईसीसी की बैठक में इस पर किसी प्रकार का निर्णय लिया जा सकता है।

सचिन के कारण इन्हें मिली थी जान से मारने की धमकी

हालांकि इस साल आईसीसी टी-20 विश्व कप का हो पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है। खबरों की माने तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही आईसीसी को जता चुका है कि इस साल उनके लिए टी-20 विश्व कप का आयोजन करना लगभग नामुमकिन है। हालांकि इसके बाद भी आईसीसी की तरफ से बार बार बयान आ रहा है कि वह अभी इस टूर्नामेंट के लिए दूसरी कोशिश में जुटी है।

अब इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर आई ये बड़ी खबर

ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर होने वाली इस बैठक में आईसीसी इस टूर्नामेंट को आगे के लिए स्थगित कर क्रिकेट प्रशंसकों का दिल तोड़ सकती है।गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू नहीं हो सका है। भारत में आईपीएल का आयोजन भी आईसीसी की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर निर्भर करेगा।