

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को कौन नहीं जानता है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आजकल क्रिकेट बंद होने के कारण पूरा समय अपने घर पर ही बिता रहे हैं. इस समय का इस्तेमाल पांड्या अपने सभी शौक पूरे करने में कर रहे हैं. कभी वह अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर गाना गाते हैं तो कभी पांड्या हाउस की रात म्यूजिक के धमाल में बीतती है। हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ लगातार फोटो-वीडियो शेयर करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की।

हाल ही में पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कड़ी बनाते दिख रहे हैं। कोविड-19 के बीच क्रिकेट की गतिविधियां तो रुकी पड़ी हैं ऐसे में पांड्या घर के कामकाज में खुद को बिजी रख रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या किचन में कुछ नया बनाना सीख रहे हैं। जबकि नताशा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं।

पांड्या ने फैंस के साथ यह उनके द्वारा बनाई गई स्पेशल डिश की तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर को देख पंजाबी सिंगर बादशाह ने लिखा, पबजी से अब सबजी। पांड्या ने फैंस के साथ यह उनके द्वारा बनाई गई स्पेशल डिश की तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर को देख पंजाबी सिंगर बादशाह ने लिखा, पबजी से अब सबजी। नताशा ने हार्दिक को काफी बदला। नताशा के आने के बाद हार्दिक बहुत जिम्मेदार बन गए और दोनों की इस्टाग्राम फोटो को देखकर पता चलता है कि दोनो एक दुसरें के लिए ही बने है।
Herald