Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कार एक्सिडेंट में बाल-बाल बचा ये भारतीय क्रिकेटर, मदद के लिए आगे आए राहगीर

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अक्षदीप नाथ की कार अनियंत्रित होकर दो अन्य वाहनों से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद एक कार पलट गई, जिसमें सवार लोगों को चोट आई है। वहीं, अक्षदीप हादसे में बाल-बाल बच गए। एसीपी गाजीपुर अमित कुमार राय के मुताबिक अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।


लखनऊ के न्यू कुकरैल बंधा रोड पर रात क्रिकेटर अक्षदीप की लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और दो कारों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। अक्षदीप की गाड़ी में एयरबैग खुलने से कार में सवाल चार अन्य लोगों को सिर्फ मामूली ही चोट आई। वहीं अन्य दोनों कारों के लोगों को भी चोटे नहीं आई। दो लोगों के हाथ व पैर में मामूली चोट आई हैं। एक कार पर सवार युवक ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। पर, गाजीपुर थाने पर करीब एक घंटे की पंचायत के बाद गाड़ी बनवाने की बात पर समझौता हो गया।


इंस्पेक्टर गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास रहने वाले क्रिकेटर अक्षदीप की मस्टैंग जीटी कार बंधा रोड पर दो गाड़ियों से भिड़ गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। इस गाड़ी के टक्कर लगने से मारुति कार व हुण्डई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक कार पर सवार लक्ष्मणपुरी निवासी अनुराग मिश्र ने बताया कि वह पुल से उतर ही रहे थे, तभी पीछे से एक गाड़ी ने तेजी से टक्कर मारी। इससे उनके पहिये का रिम वही टूट गया। इसी समय टक्कर मारने वाली गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रुक गई। गाड़ी के अंदर फंसे पांच लोग किसी तरह बाहर गए। राहगीरों की मदद से वह भी गाड़ी से निकले।



Herald