

स्पोर्ट्सडेस्क। कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट में सबसे बड़ा बदलाव यही हुआ है कि अब लार का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। खेल में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लार इस्तेमाल करते आए हैं पर अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। आईसीसी द्वारा लार को बैन करने का यह कारण है ताकि खिलाड़ियों को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाया जा सके।

हालांकि लार के बैन होने के बाद कई गेंदबाज चिंता में हैं और एक इनमें नाम भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी हैं। ईशांत शर्मा को लगता है कि लार के बैन होने के बाद क्रिकेट सिर्फ बल्लेबाज का खेल ना बनकर रह जाए। 31 साल के तेज गेंदबाज ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा – अगर हम लाल गेंद को नहीं चमकाएंगे तो यह स्विंग नहीं होगी और अगर यह स्विंग नहीं होगी तो बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाएंगी।

ईशांत ने आगे कहा कि -हमें इसके लिए खास सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि हम गेंद को चमकाने के आदी हैं खासकर लाल गेंद को । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भी मैदान पर वापसी हो रही है देखने वाली बात रहती है कि लार बैन का असर कितना ज्यादा गेंदबाजों पर पड़ता है।
Herald