

स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले करीब 3 महीनों से ज्यादा वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से बंद पड़ा है। क्रिकेट के मैदान वीरान पड़े हैं तो क्रिकेटर्स अपने घरों में बंद हैं। काल में क्रिकेटर्स ने अपना ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर बिताया है। जिसमें क्रिकेटर्स अपने साथी खिलाड़ी से बातचीत से लेकर फैंस के साथ भी सीधे तौर पर जुड़े।

कोरोना के कारण इस बंद के दौरान भारतीय क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही सक्रिय रहे। क्रिकेट के मैदान में तो अपने फैंस का कोई मनोरंजन कर नहीं पाए लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस का खूब मनोरंजन किया। भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर ना केवल अपने फैंस के सामने अपने जीवन से जुड़े कई राज साझा किए तो साथ ही फैंस को खुश करने का भी कोई मौका नहीं गंवाया और फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया।

दरअसल युवराज सिंह ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ियों की फिमेल वर्जन फोटो है। इसमें भारत के तमाम प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, , शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी सहित कुल 12 खिलाड़ियों की फोटो को फिमेल वर्जन बनाया है।
Herald