Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना वायरस के कहर के बीच इस खिलाड़ी ने शुरू की ट्रेनिंग, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के असर के कारण बीते तीन महीने से भारतीय खिलाड़ी मैदान से दूर हैं और वो इस दौरान अपना अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर ट्रेनिंग शुरू की है. बीते दिनों ही भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कोरोनो वायरस महामारी के बीच आउटडोर प्रशिक्षण शुरू किया. वहीं अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

इशांत शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बुनियादी प्रशिक्षण का अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहें हैं. इशांत शर्मा ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"खुद को सकारात्मकता के साथ व्यस्त रखना और सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अभ्यास करना." इशांत शर्मा जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट झटके हैं, उन्हें बीसीसीआई ने बीते महीने ही अजुर्न ऑवार्ड के लिए नामित किया है।


इशांत शर्मा इस साल आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नजर आए थे लेकिन वो दूसरे मैच से बाहर हो गए थे क्योंकि उनकी चोट वापस उभर आई थी. इशांत शर्मा साल की शुरूआत में ही रणजी मुकाबले के दौरान अपने टखने को चोटिल कर बैठे थे. इस चोट के कारण वो बीते कुछ दिनों से मैदान पर नजर नहीं आ रहे थे. भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रत्सावित चार टेस्ट मैचों की सीरीज में नजर आ सकते हैं.



Herald