Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए किस तरह प्रेग्नेंसी के दौरान भी सानिया ने खुद को किया मेंटेन

टेनिस की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखने वाली सानिया मिर्ज़ा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड्स को एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल साइट पर दी। वह भारत में एक प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं, लेकिन वह खेल के साथ-साथ अपनी शैली के लिए भी लोकप्रिय हैं। टेनिस स्टार सानिया इन दिनों अपनी गर्भावस्था अवधि का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह लाल रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

सानिया अपने विशेष समय का आनंद ले रही हैं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सानिया ने सोशल साइट पर साझा की हैं, जिसमें उनका बेबी बंप स्पष्ट रूप से फिर से दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में सानिया अलग-अलग आउटफिट में कमाल के पोज देती हुई नजर आ रही हैं, एक तस्वीर में वह रेड कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं, तो दूसरी फोटो में वह इंडिगो प्रिटेंस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।



सानिया मिर्जा न केवल खेलती हैं बल्कि अपने फैशन से भी लोगों को दीवाना बनाती हैं। आम दिनों की तरह गर्भावस्था में भी फैशन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वह गर्भावस्था में फिट रहने के लिए योग करती हैं। उन्होंने योग दिवस पर योग करते हुए खुद की एक तस्वीर भी साझा की।



Herald