
खेल डेस्क। कोरोनो वायरस के संक्रमण के बीच क्रिकेटर इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से समय बिता रहे है। इस दौरान वह अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी टिम ब्रेसनेन ने ;यॉर्कशर क्रिकेट: कवर्स आफ पॉडकास्ट के दौरान भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने खुलासा किया कि 2011 में ओवल टेस्ट के दौरान भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से पहले आउट करने पर उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी।
टिम ब्रेसनेन ने 9 साल बाद दावा किया कि सचिन ने 2011 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया था। ओवल में चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में ब्रेसनेन की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रोड टकर ने सचिन को 91 रन के योग पर आउट दिया था। इसके बाद उन्हें जान से मामने की धमकी मिली थी।