
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में कई महिला खिलाड़ी अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। उनमें से एक नाम भारतीय टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल का है।
विश्व कप में भारतीय महिला टीम का हिस्सा रही हरलीन देओल ने पिछले साल ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। ये महिला भारतीय क्रिकेटर खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है।
चडीगढ़ की हरलीन देओल केवल 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने के लिए घर छोडक़र हिमाचल चली गईं। उन्होंने हिमाचल से ही पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेलना प्रारम्भ किया था।
हरलीन देओल सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। हरलीन देओल अभी तक एक वनडे और छह टी-20 मैच खेल चुकी है। हालांकि वह अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी है।