Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना की वजह से नौकर को दे दी छुट्टी, अब खुद घर साफ करते आए नजर बुमराह

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसका असर हमारे भारत में भी हो रहा है। वर्तमान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के अनुसार पूरे देश में लॉकडाउन है। टीम इंडिया के क्रिकेटर भी सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं।


जसप्रीत बुमराह क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण की वो धुरी हैं। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में बुमराह की गेंदबाजी देखने योग्य होती है और उन्हें खेल पाना दुनिया के हर बल्लेबाज के लिए एक बड़ी चुनौती जो एक सच भी है और सभी इसे मानते भी हैं।


जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के कारण जगह मिली। जब बुमराह 19 साल के थे तो सैयर मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के लिए मुंबई के खिलाफ खेल रहे थे। उनकी वहां पर गेंदबाजी से मुंबई से जुड़े लोग प्रभावित हुए और बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस में ट्रायल के लिए बुलाया और टीम में शामिल किया गया। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह घर में अपने बेडरूम की सफाई करते नजर आए थे।



Herald