
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स के बयान के बाद अब एक बार फिर से इस साल आईपीएल के आयोजन को लेकर उम्मीद जग गई है। अर्ल एडिंग्स ने अब बयान दिया है कि कोरोना संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलिया में टी-20 का आयोजन संभव नहीं लग रहा है।
टी-20 विश्व कप टलने पर इस दिन से शुरू होगा आईपीएल!
अगर इस साल टी-20 विश्व कप नहीं होता तो बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करवा सकती है। वैसे मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल का 13वां सीजन 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच खेला जा सकता है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल के नए शेड्यूल को लेकर किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है।
आईपीएल के प्रशंसकों के लिए अब आई ये बुरी खबर!
अगर इस साल आईपीएल सितंबर में शुरू होता है तो इस टूर्नामेंट के मैच दक्षिण भारत में कराए जा सकते हैं। इसके तहत चेन्नई और बेंगलुरु में आईपीएल के 13वें संस्करण के मैच खेले जा सकते हैं। बताया जाता है इस समय दक्षिण भारत में मानसून का ज्यादा प्रभाव नहीं होता है।