

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन से पूरी दुनिया परिचित है। उनका स्टाइल उनके फैंस कॉपी भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी धवन काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच शिखर धवन की 20 वर्ष की बेटी आलिया धवन इन दिनों अपने सोशल वर्क के काफी चर्चा में है।

कैंसर पीड़ित मरीजों के समर्थन के लिए आलिया धवन ने बॉयफ्रेंड जकारी कैस के साथ अपने भी सिर मुंडवा लिया है। जिसकी वजह से उनकी इन दिनों काफी तारीफ भी हो रही है। इस तस्वीर को इंस्टा पर शेयर करते हुए शिखर और आयशा ने लिखा कि, उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, यह कुछ ऐसे पल होते हैं, जब आपका दिल भर आता है। जिसके बाद इंस्टा पर आलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, उन्हें इतना आत्मविश्वासी बनाने के लिए परिवार का धन्यवाद किया। इसके आलावा आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड जकारी कैस को भी शुक्रिया अदा किया।

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से वर्ष 2012 में शादी है। आयशा की यह दूसरी शादी है, पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी शादी के बाद आयशा और शिखर का एक बेटा हुआ है जिसका नाम जोरावर है। बड़ी बेटी आलिया अपने नाम के साथ धवन लिखती हैं। पूरे परिवार के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग है। जो शिखर द्वारा शेयर गए वीडियो और तस्वीरों में दिखाई देता है।
Herald