

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान वनडे और टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले अपने हमवतन शोएब मलिक के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट की. इस चैट में इन दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई किस्से सुनाए और कई मुद्दों पर बात की. शोएब मलिक ने इस दौरान बाबर आजम से कई सवाल भी पूछे जिसका उन्होंने कॉन्फिडेंट के साथ जवाब दिया।

हालांकि, इसी दौरान शोएब मलिक के एक सवाल का बाबर आजम ने ऐसा जवाब दिया जिस पर भारतीय की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 'भड़क गई' और उन्होंने इस चैट के दौरान कमेंट करते हुए लिखा कि वो बाबर आजम को जान से मार देंगी.

दरअसल, इस बातचीत के दौरान शोएब मलिक ने बाबर आजम से पूछा कि उनकी सबसे फेवरेट भाभी कौन हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने सरफराज अहमद की पत्नी को अपनी फेवरेट भाभी चुना. बाबर आजम के इस जवाब पर सानिया मिर्जा ने मजेदार रिएक्शन दिया।

सानिया मिर्जा ने लिखा,"मैं तुम्हें मार दूंगी." सानिया मिर्जा ने आगे लिखा कि वो अब से उन्हें अपने सोफे पर भी नहीं सोने देंगी. सानिया ही नहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर महमूद की पत्नी, एब्बा कुरैशी ने भी पसंदीदा भाभी नहीं चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी. "मार डालूंगी, अच्छा धन्यवाद, अब आप आमंत्रित नहीं हैं।
Herald