Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजा-महाराजों की तरह से जीवन जी रहे है भारतीय टीम यह फ्लॉप क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। देश की तरफ से खेलने वाले प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह जबरदस्त प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करे। आज हम आपको इस पोस्ट में पांच ऐसे क्रिकेटर के बारे में बता रहे है जो फ्लॉप होने के बाद राजा-महाराजों की तरह से जीवन जी रहे हैं। जी हां आप भी इन क्रिकेटरों के बारे में जान लीजिये।

1- स्टुअर्ट बिन्नी


स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत की तरफ से 6 टेस्ट मैचों में 194 रन और 14 वनडे मैचों में 230 रन बनाये. स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती एक एंकर हैं. बिन्नी का जीवन यापन किसी राजा से कम नही हैं.

2- रोहन गावस्कर


सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा. रोहन 11 वनडे मुकाबलों में सिर्फ 151 रन ही बनाने में सफल रहे. रोहन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के पुत्र हैं जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं.

3- मनोज तिवारी


2008 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी करोड़ों रूपये की सम्पत्ति के मलिक हैं. राजा-महाराजों की तरह जीवन जी रहे मनोज तिवारी ने आखिरी वनडे 2015 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेला था.

4-जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर शर्मा का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा. जोगिंदर शर्मा क्रिकेट में इतने सफल नही रहे, लेकिन अब वह बतौर डीएसपी हरियाणा पुलिस में कार्य कर रहे हैं.

5- विनय कुमार


भारतीय टीम के लिए 2010 में डेब्यू करने वाले विनय ने आईपीएल से करोड़ों रूपये कमाए. विनय कुमार की पत्नी एक स्पोर्ट्स कंपनी चलाती हैं जिससे अच्छी खासी कमाई होती है. इनका जीवन भी किसी राजा महाराजा से कम नहीं है



Herald