Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी: इस साल होगा IPL, सौरव गांगुली ने शुरू की ये तैयारी !

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने दुनिया भर में फैले कोराना वायरस संक्रमण की वजह से दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के देसी-विदेशी खिलाड़ियों से सजे IPL के 13वें संस्करण का आयोजन फ़िलहाल अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। हालही ICC ने बुधवार को अपनी बैठक में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले T20 विश्व कप के लिए अधिक समय की मांग की है, जिसके बाद देश में आईपीएल होने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही बीसीसीआई के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस साल आईपीएल कराने के संकेत दिए हैं।

सूत्रों से मिली जाकनारी के अनुसार, BCCI ने भी IPL कराने को लेकर अपनी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। BCCI ने अपनी संबद्ध राज्य इकाइयों से बता करना शुरू कर दिया है कि अगर टी-20 विश्‍व कप कुछ समय के लिए पीछे हटाया जाता है तो इस समय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कराया जा सकता है।

BCCI के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने एक पत्र में लिखा है, ”BCCI यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहा है कि हम इस साल IPL करा सकें, भले ही वह खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट खेले।” उन्‍होंने कहा, “प्रशंसकों, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और अन्य सभी हितधारकों को इस साल आईपीएल की मेजबानी की संभावना दिख रही है।”

हालांकि इसके लिए कोई विशेष समय अवधि नहीं दी गई है, लेकिन यह समझा जा रहा है कि बीसीसीआई मानसून के बाद आईपीएल करा सकता है। इसका मतलब यह है कि ये सितंबर के अंत से पहले नहीं होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर इस साल आईपीएल आयोजित नहीं किया गया तो बीसीसीआई को लगभग 4000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान उठाना पड़ेगा



Herald