Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 इस साल कैसे और कहां IPL करवाना रहेगा सही: सुनील गावस्कर

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट गतिविधियों पर इस समय विराम लगा हुआ है। दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बीसीसीआई इस समय सभी संभावनाएं देख रहा है जिससे इस साल आईपीएल हो जाए। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है क्योंकि इस समय देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और आने वाले समय में मानसून को देखते हुए इसकी संख्या और बढ़ने के आसार है। इसके मद्देनजर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आईपीएल को लेकर एक सुझाव दिया है जिससे इस साल आईपीएल कैसे और कहां संभव हो सकता है।
 
गावस्कर अक्सर बड़े मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। 'टुडे सलाम क्रिकेट 2020' से बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा है कि इस साल आईपीएल को सितम्बर में यूएई या श्रीलंका में आयोजित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उस समय भारत में आईपीएल का आयोजन काफी खतरनाक साबित हो सकता है जो कि बीसीसीआई बिल्कुल नहीं चाहेगा। उन्होंने साथ ही साथ टूर्नामेंट में मैचों की संख्या कम करने पर भी जोर दिया। गावस्कर के अनुसार हर टीम को एक-दूसरे के खिलाफ दो की बजाय एक ही मैच खेलना चाहिए।
 
गावस्कर ने कहा कि जैसे ही टेस्टिंग की गति बढ़ती जा रही है मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसलिए मुझे लगता है कि क्रिकेट खेलना अगले दो महीनों के लिए सुरक्षित नहीं होगा, शायद अक्टूबर तक क्रिकेट खेलना मुश्किल होगा। पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप को रद्द कर दिया जाए। गावस्कर ने आगे कहा कि अगले महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जो बायो-सिक्योर वातावरण में सीरीज होनी है वह अच्छा परीक्षण साबित होगी। यह हमें समझने में मदद करेगी कि हम क्रिकेट खेल सकते हैं या नहीं। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से हो रही है और पहला मैच एजेस बाउल में खेला जाएगा।