

स्पोर्ट्स डेस्क । वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी इन दिनों रंगभेदी मुद्दे पर काफी बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में सैमी ने आरोप लगाया था कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी उन्हें कालू कहकर बुलाते थे। अब डैरेन सैमी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है.

डैरेन सैमी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जैफ थॉमसन और डेनिस लिली ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. इसके बाद काली टीम अपनी रफ्तार और बाउंसर के जरिए काफी सफल रही लेकिन उसके बाद बाउंसर का नियम लाया गया, जिसके बाद काली टीम की सफलता सीमित हो गई.’बयान से पलटे थे सैमी।

बता दें इसी महीने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डैरेन सैमी ने ये दावा किया था कि आईपीएल के दौरान खेलते हुए उन्हें नस्लभेद का सामना करना पड़ा. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी खिलाड़ियों से माफी की मांग तक कर डाली थी. हालांकि इसके बाद सैमी पलट गए और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रंगभेद में इस्तेमाल किया जाना वाल शब्द प्यार में कहा जाता था. बता दें सैमी को हैदराबाद के खिलाड़ी कालू कहकर बुलाते थे.
Herald